दुर्ग

गांजेसंग अधेड़ गिरफ्तार
11-Apr-2026 4:46 PM
गांजेसंग अधेड़ गिरफ्तार

भिलाई नगर, 11 अप्रैल। खुर्सीपार पुलिस ने देवार पारा क्षेत्र में घेराबंदी कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो भारी मात्रा में गांजा लेकर ग्राहकों की तलाश कर रहा था।जानकारी के अनुसार थाना खुर्सीपार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि देवार पारा चौक और मछली मार्केट के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अमजद देवार (52 वर्ष) निवासी मछली मार्केट, खुर्सीपार के रूप में हुई है। जब पुलिस ने उसके पास मौजूद थैले की तलाशी ली, तो उसमें खाकी रंग के पैकेटों में भरा हुआ मादक पदार्थ 2 किलो 50 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। आरोपी अमजद देवार ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह अवैध आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से लंबे समय से गांजा बेचने का काम कर रहा था। आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।


अन्य पोस्ट