दुर्ग

शराब कोचियों पर कसा शिकंजा, 2 गिरफ्तार
10-Apr-2026 5:40 PM
शराब कोचियों पर कसा शिकंजा,  2 गिरफ्तार

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

भिलाई नगर, 10 अप्रैल। ​नंदिनी नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम गिरहोला में दबिश देकर अवैध रूप से शराब बेच रहे दो कोचियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में देशी शराब और नगदी बरामद की गई है।

​नहर किनारे चल रहा था अवैध कारोबार

​थाना नंदिनी नगर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आनंद ढाबा के पीछे, नहर किनारे ग्राम गिरहोला में कुछ लोग अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की और मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद टीम ने उन्हें धर दबोचा।

​पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रेम कुमार टंडन (30 वर्ष) और समीर बंजारे (21 वर्ष) के रूप में हुई है, जो दोनों ग्राम गिरहोला के ही निवासी हैं। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से ​30 पौवा देशी मदिरा शराब व कैश डेढ़ हजार रूपये जब्त किया है। विवेचना में यह पाया गया कि आरोपी आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से लंबे समय से इस अवैध गतिविधि में संलिप्त थे।


अन्य पोस्ट