दुर्ग

ट्रेन के सामने आकर युवक ने दे दी जान
10-Apr-2026 4:48 PM
ट्रेन के सामने आकर युवक ने दे दी जान

दुर्ग, 10 अप्रैल। मोहन नगर थाना अंतर्गत सिकोला रेलवे फाटक पर बुधवार की शाम को एक युवक ने ट्रेन के सामने आकर जान दे दी है। मृतक की पहचान लल्ला विश्वकर्मा के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर मोहन नगर पुलिस पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


अन्य पोस्ट