दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई,8 अप्रैल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतई में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम बीएमओ डॉ. डी. के. बेलचंदन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. दुर्गेश कुमार वर्मा की देखरेख में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत उतई के पार्षद उपस्थित रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती नरेन्द्र साहू तथा स्वास्थ्य प्रभारी लक्ष्मी नारायण साहू द्वारा हितग्राहियों को एचपीवी टीकाकरण के प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी रामटेके, पर्यवेक्षक मुकेश कुमार मेश्राम, धनेश्वरी साहू, लेख कुमारी साहू, फरजाना सुल्ताना तथा मितानिन कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, एचपीवी टीकाकरण अभियान का उद्देश्य संबंधित आयु वर्ग के हितग्राहियों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना है।


