दुर्ग

भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस
07-Apr-2026 4:49 PM
भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 7 अप्रैल।
भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र साहू, पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, महापौर अलका बाघमार उपस्थित रहे।

तत्पश्चात संगोष्ठी कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ मंचासीन जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, महापौर अलका बाघमार, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, उषा टावरी, माया बेलचंदन, पदमा देवांगन, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, जिला भाजपा महामंत्री दिलीप साहू, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री कुमुद बघेल, पूर्व विधायक बालमुकुंद देवांगन, कुम्हारी नगर पालिका अध्यक्ष मीना वर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, वरिष्ठ भाजपा नेता चैनसुख भट्टड उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पश्चात चित्र प्रदर्शनी आयोजित किया गया तथा जिला भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। केंद्रीय जेल के पास स्थित छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता स्व. अटल बिहारी वाजपेयी, हाउसिंग बोर्ड परिसर बस स्टैंड के पास पं. दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सरोज पाण्डेय ने कहा की आज हम सभी इस सभागार पर उपस्थित हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर हम केवल भारत के नहीं विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता है जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है और विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाने का श्रेय वह लाखों कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने अपने अथक परिश्रम मेहनत और पसीने से इस पार्टी को खड़ा किया।

जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 भारतीय जनता पार्टी का इस कल्पना के साथ उदय हुआ था कि हमें मां भारती की सेवा करनी है। राष्ट्रवादी विचारधारा पर कार्य करते हुए कटक से अटक तक कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक करना है और यह सपना धीरे-धीरे साकार भी हो रहा है। जिला अध्यक्ष श्री कौशिक ने कहा कि राजनीति केवल सत्ता प्राप्त करने का साधन नहीं है। समाज को अपेक्षित दिशा में प्रगति पथ पर ले जाना भी उसका कार्य है। संगोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री दिलीप साहू ने एवं आभार मंत्री गायत्री वर्मा ने किया।
 


अन्य पोस्ट