दुर्ग

ताला तोडक़र चोरी, अपराध दर्ज
04-Apr-2026 3:34 PM
ताला तोडक़र चोरी, अपराध दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 4 अप्रैल। घर में ताला लगाकर मंदिर जाना प्रार्थिया को भारी पड़ गया। मौके का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने गेट का ताला तोडक़र घर में सामान को बिखरा दिया था और घर में रखें 20 हजार रुपए की चोरी कर लिया। पीडि़ता की शिकायत पर स्मृति नगर चौकी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता माया गुरुंग निवासी नेपाली पारा कातुलबोर्ड है। 31 मार्च की रात को वह घर में ताला लगाकर रायपुर नाका के दुर्गा मंदिर गई हुई थी। वापस आकर देखी तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। आलमारी में रखे 20,000 रुपए गायब थे। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट