दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 2 अप्रैल। पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के प्रदेश के वरिष्ठ नेता, अरुण वोरा बीते दिनों जगन्नाथ प्रवास से लौटते ही दुर्ग में हाल ही में हुई गंभीर आगजनी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित पीडि़तों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।
सबसे पहले अरुण वोरा इंदिरा मार्केट स्थित ‘रोबदार शूज़’ पहुँचे, जहाँ कुछ दिन पूर्व देर रात भीषण आग लगने से लाखों ं रुपये का सामान जलकर खाक हो गया था। उन्होंने मौके पर पहुँचकर दुकान संचालक से मुलाकात की, गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं और इस कठिन समय में उन्हें हौसला प्रदान किया।
इसके पश्चात अरुण वोरा उरला क्षेत्र के वार्ड 57, मुर्रा भ_ा रोड पहुँचे, जहाँ 28 मार्च की रात लगभग 12.30 बजे लोकेश साहू (स्वर्गीय सुखीलाल साहू) के घर में भीषण आग लग गई थी। इस हादसे में घर का अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया, साथ ही वहाँ संचालित मूर्ति निर्माण कार्य से जुड़ी सामग्री भी पूरी तरह समाप्त हो गई, जिससे परिवार को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी। वोरा ने पीडि़त परिवार से मुलाकात कर इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की और उनका मनोबल बढ़ाया।
उन्होंने प्रशासन से पीडि़त परिवार को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन भी दिया।


