दुर्ग
भिलाई नगर, 2 अप्रैल। अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम अमलीडीह निवासी एक युवक पिछले कुछ दिनों से लापता है। युवक मानसिक रूप से कमजोर है। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की। रिश्तेदारों के यहां भी पूछताछ की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने इसकी सूचना अमलेश्वर थाना में दी है।
पीडि़त परिजनों ने बताया कि लापता युवक डोमेन ढीमर की मानसिक स्थिति पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं है। वह गांव में ही घर के आस पास रहता था। किसी को परेशान भी नहीं करता था। घटना के दिन दोपहर में परिजन घर में आराम कर रहे थे। युवक भी सोया हुआ था। इसी बीच युवक किसी को कुछ बताए बगैर कही चला गया। शाम होने पर युवक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने आस पास तलाश की। रिश्तेदारों से भी पूछताछ की। लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चला। युवक की माँ और बहन का रो रो कर बुरा हाल है।
युवक 5 फीट 3 इंच लंबा और रंग गोरा है। वह गुलाबी रंग का शर्ट और भूरा रंग का लोवर पहना हुआ है। वह कक्षा सातवीं तक पढ़ा है। वह हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषा बोलता है। परिजनों ने युवक का पता बताने व घर छोडऩे पर उचित पुरस्कार देने की घोषणा की है।


