दुर्ग

गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी
01-Apr-2026 4:07 PM
गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी

दुर्ग, 1 अप्रैल। घर के ही पास रहने वाले आरोपी ने पीडि़ता एवं उसके पति के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की एवं धारदार वस्तु से वार किया। पीडि़ता की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच में में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया रश्मि यादव दुर्गा टेंट हाउस के पास कैलाश नगर निवासी है। 29 मार्च की रात को आरोपी अभिषेक जाल उर्फ भालू उसके पति अज्जू के साथ मारपीट कर रहा था। जानकारी मिलने पर प्रार्थिया घटना स्थल पर पहुंची तो देखी कि  उसके पति के साथ आरोपी गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कर रहा है। जब पीडि़ता ने बीच बचाव की तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर कहा कि तू यहां से भाग जा नहीं तो तुझे भी मार दूंगा, कहकर धारदार वस्तु से वार कर दिया जिससे पीडि़ता को चोटें आई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 


अन्य पोस्ट