दुर्ग

निषाद समाज का क्षेत्रीय वार्षिक अधिवेशन, मेधावी विद्यार्थी सम्मानित
30-Mar-2026 6:42 PM
निषाद समाज का क्षेत्रीय वार्षिक अधिवेशन, मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 30 मार्च। छत्तीसगढ़ निषाद केवट समाज केसरा परसुडीह पाली परिक्षेत्र के द्वार क्षेत्रीय वार्षिक अधिवेशन ग्राम तरीघाट में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष नेहरू राम निषाद , पूर्व मुख्यमंत्री ओएसडी आशीष वर्मा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री कोमल देव निषाद, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, पूर्व प्रदेश संगठन सचिव अशोक निषाद, दुर्ग जिला अध्यक्ष डॉक्टर घनश्याम निषाद, उपाध्यक्ष बुधारु राम निषाद,  उप संगठन सचिव ओमप्रकाश निषाद, देवनाथ निषाद, महिला सचिव सुमन निषाद, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष संतोषी निषाद, जिला एवं प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा बिरेंद्र कुमार निषाद, उपाध्यक्ष वरुण निषाद, भिलाई सचिव नरेंद्र निषाद, सगनू निषाद, माधुरी निषाद, नरोत्तम निषाद, अमर निषाद, परिक्षेत्र अध्यक्ष चोवा राम निषाद, नारायण निषाद, डॉ. ईश्वर निषाद, युवा अध्यक्ष शंकर निषाद, दिनेश निषाद, शामिल हुए।

तत्पश्चात अतिथियों द्वारा निषाद समाज के आराध्य देव भगवान श्री रामचंद्र सीता भाई लक्ष्मण महाराज गुहा निषाद राज गंगा पार करने वाले नत्था केवट के छायाचित्र पर पूजा अर्चना आरती कर दीप प्रज्वलन किया। मच संचालन दिनेश निषाद ने किया।   पश्चात अतिथियों का स्वागत सम्मान, मेधावी छात्र-छात्राओं एवं खेल कला संगीत  साहित्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले को सम्मान किया गया।

अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष नेहरू राम निषाद ने  सभी क्षेत्रीयवासियों को सुंदर आयोजन करने पर बधाई दी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को समाज के संविधान के अनुरूप एवं समाज हित में काम करने और एकजुटता का परिचय देते हुए समाज को जोडऩे के लिए कहा है।

निषाद समाज को सामाजिक राजनीतिक व आर्थिक मजबूती के लिए कार्य करने को कहा। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री कोमल देव निषाद एवं जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ बिरेंद्र कुमार निषाद ने आरक्षण जैसे ज्वलंत मुद्दों पर गांव से लेकर प्रदेश निषाद समाज जागरूकता अभियान चलने को कहा, जब तक समाज में शिक्षा व संस्कार नहीं बढ़ेगा तब तक समाज आगे नहीं बढ़ेगा।


अन्य पोस्ट