दुर्ग

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के चिकित्सा शिविर में 1500 लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच
30-Mar-2026 5:35 PM
भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के चिकित्सा शिविर में 1500 लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच

रक्तदान कर जीवन दान का संकल्प दोहराया
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 30 मार्च।
भगवान महावीर जन्म कल्याण महोत्सव समिति द्वारा महावीर जैन विद्यालय शिक्षक नगर दुर्ग में निशुल्क चिकित्सा शिविर एवं रक्त दान शिविर शिविर का आयोजन ऋषभदेव परिसर चंडी मंदिर रोड दुर्ग में आयोजन किया गया था। 29 मार्च को आयोजित होने वाले चिकित्सा शिविर में 1500 लोगों ने अपना पंजीयन कराया।
चिकित्सा शिविर के प्रभारी डॉ. नीलम कोठारी एवं प्रमुख मार्गदर्शक मनीष पारख के मार्गदर्शन में निशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया था। ऋषभदेव परिसर में आओ जीत रक्तदान शिविर में जैन समाज की महिलाओं में खासा उत्साह दिखा युवा समुदाय भी रक्तदान शिविर में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।
 

रक्तदान शिविर में 230 लोगों ने रक्तदान कर जीवनदान का संकल्प दोहराया। इस कार्यक्रम में डोनेट थोड़ा सा नव दृष्टि फाउंडेशन की टीम सेवा कार्य में लगी थी।
चिकित्सा शिविर में शिशु रोग कैंसर रोग नेत्र रोग दंत रोग हृदय रोग चर्म रोग हड्डी रोग शुगर रोग पेट रोग स्त्री रोग नाक कान गला रोग के विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं दिए। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति दुर्ग ने शानदार चिकित्सा शिविर  में का आयोजन में बड़ी संख्या में मरीज चिकित्सा के लिए आए थे, जहां उन्हें डॉक्टर के परामर्श के बाद निशुल्क पैथोलॉजी जांच एवं दवा वितरण भी का साथ साथ किया गया हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के द्वारा एक की सुविधा भी तुरंत उपलब्ध थी जैन समाज के विशेषज्ञ चिकित्सकों  विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की चिकित्सा की जा रही।  महावीर धर्मार्थ पैथोलॉजी लैब शनिचरी बाजार दुर्ग में आज वहां होने वाली सभी पेथालाजी जांच एवं एक्स-रे निशुल्क रखी गई थी।

नेत्र जांच एवं दंत चिकित्सा के विशेषज्ञ डॉक्टर भी जांच के उपरांत दांत की चिकित्सा एवं चश्मा वितरण का कार्य भी कर रही थी। इस नेत्र चिकित्सा शिविर के संचालन महावीर इंटरनेशनल कॉन्टिनेंटल ऑर्गेनाइजेशन दुर्ग शाखा द्वारा आयोजित किया गया था। इस चिकित्सा शिविर में दंत चिकित्सा हेतु मैत्री डेंटल डॉक्टरों की टीम विशेष रूप से उपलब्ध रही बहुत बड़ी संख्या में दांत से जुड़ी गंभीर समस्या और उसके निराकरण के लिए डॉक्टरी परामर्श दिया गया। मेत्री डेंटल कालेज के डाक्टरों एवं टेक्नीशियन की टीम ने इस सेवा कार्य में भरपूर सहयोग किया।
गया नगर दुर्ग से मेघ गंगा ग्रुप के निर्देशन एवं आतिथ्य में आयोजित अहिंसा रेली में आज सबसे ज्यादा उत्साह देखा गया। गया नगर से चंडी मंदिर शिवपारा कांग्रेस भवन शनिचरी बाजार गंजपारा होते हुए नसिया जी तीर्थ क्षेत्र में इस अहिंसा यात्रा का समापन हुआ साथ ही जीव दया ग्रुप द्वारा संचालित चलित प्याऊ सेवा की योजना का भी शुभारंभ हुआ कार्यक्रम में पधारे सभी लोगों के गौतम प्रसाद की व्यवस्था मेघ गंगा ग्रुप द्वारा की गई थी।


अन्य पोस्ट