दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 29 मार्च। भारती विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग के संयोजकत्व में रामनवमी पर एक सांस्कृतिक उत्सव आयोजित किया गया। भारती ग्रुप की संयुक्त निदेशक शालिनी चंद्रकार तथा कार्यक्रम विभाग प्रमुख डॉ. मनोज मौर्य तथा डॉ. स्वाति पांडे के मार्गदर्शन में संकाय सदस्यों डॉ. हुल्लाश चौहान, डॉ. आस्था चतुर्वेदी, डॉ. अखिलेश सेन, डॉ. नीलम त्रेहन, डॉ. दुर्गा श्रीवास्तव, नीतू साहू और सुश्री सृष्टि महापात्रों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
उत्सव का मुख्य आकर्षण शैक्षणिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं की श्रृंखला थी, जिसमें रामायण की अनकही कहानियाँ विषय पर कहानी वाचन, रंगोली और प्रश्नोत्तरी (क्विज़) प्रमुख थी। जिसमें छात्रों को अपनी साहित्यिक, कलात्मक और बौद्धिक क्षमताओं का प्रदर्शन करने का अवसर मिला। साथ ही उन्हें रामायण में निहित आदर्शों को आत्मसात करने की प्रेरणा मिली।
प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन डॉ. नीतू श्रीवास्तव, आराध्या पाठक और सरिता गुप्ता द्वारा किया गया। प्रतिभागियों द्वारा प्रदर्शित मौलिकता, प्रस्तुति शैली और ज्ञान की गहराई की श्रोताओ ने सराहा। संपूर्ण कार्यक्रम का समन्वय डॉ. प्रभा गिरि और निकिता फरासखानेवाला द्वारा किया गया, संचालन बीएड की छात्रा राजश्री ने किया।