दुर्ग

जस गीतों के साथ निकली जोत-जवारा विसर्जन शोभायात्रा
28-Mar-2026 4:39 PM
जस गीतों के साथ निकली जोत-जवारा विसर्जन शोभायात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 28 मार्च । नगर पंचायत उतई में चैत्र नवरात्रि के समापन पर विभिन्न घरों में स्थापित ज्योत-जवारा का विधि-विधान से विसर्जन किया गया। इस अवसर पर जय शीतला सेवा मंडली द्वारा देवी जस गीतों के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार, लोकनाथ वर्मा, बैकुंठ साहू, अनुज पटेल, रामचंद्र रिगरी, संतोष साहू एवं नर्सिंग रिगरी सहित अन्य घरों में स्थापित ज्योत-जवारा को क्रमवार जस गीतों के साथ निकाला गया। सभी श्रद्धालु गायत्री मंदिर के पास एकत्रित हुए, जहां से सामूहिक रूप से शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए रवाना हुई।

शोभायात्रा बंजारी मंदिर होते हुए शीतला तालाब पहुंची, जहां पूजा-अर्चना के बाद सभी ज्योत-जवारा का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा माता रानी के जयकारे लगाए गए।

कार्यक्रम में खिलावन वर्मा, नारायण वर्मा, अनिल वर्मा, गजेंद्र वर्मा, प्रहलाद वर्मा, द्वारिका साहू, धनंजय नेताम, सोनू राजपूत, राकेश साहू सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट