दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 26 मार्च। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। 17 पदों के लिए 4 अप्रैल को होने वाले चुनाव में कुल 64 प्रत्याशियों द्वारा दावेदारी प्रस्तुत की जा चुकी है। अध्यक्ष पद के लिए आठ दावेदार मैदान में है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सात उम्मीदवार, उपाध्यक्ष कनिष्ठ महिला के लिए पांच, सचिव पद के लिए तीन, कोषाध्यक्ष पद के लिए चार, सहसचिव पुरुष पद के लिए चार, सहसचिव महिला पद के लिए तीन, ग्रंथपाल के पद के लिए तीन, क्रीडा सांस्कृतिक सचिव के लिए दो, क्रीडा सांस्कृतिक सचिव महिला पद के लिए तीन तथा कार्यकारिणी सदस्य के पद के लिए 18 प्रत्याशी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे है।
पूर्व अध्यक्ष नीता जैन इस बार भी अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की है। लगातार तीन बार सचिव के पद पर रह चुके रवि शंकर सिंह भी चौथी बार सचिव के पद पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पूर्व कोषाध्यक्ष अनिल जायसवाल, सहसचिव कृष्णराज चंदेल सहित कई प्रत्याशी फिर से चुनावी मैदान में उतरे हैं। 25 मार्च को कुल 64 नामांकन प्रपत्रों का संवीक्षा स्कूटनी की गई है। अब मैदान में 64 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे। 27 मार्च शुक्रवार को दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा और शाम 5 बजे विधि मान्य प्रत्याशियों की सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।


