दुर्ग

हादसे में अधेड़ की मौत, मर्ग कायम
26-Mar-2026 4:26 PM
हादसे में अधेड़ की मौत, मर्ग कायम

दुर्ग, 26 मार्च। थाना पद्मनाभपुर अंतर्गत राजकुमार यादव की दुर्घटना में हुई मौत में जांच के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस ने बताया कि 28 जनवरी 2026 की सुबह 10.30 बजे पेट्रोल भराने धनोरा रोड पेट्रोल पंप गया हुआ था वहां से वापस आते समय जब वह घर वापस लौटा था उसे दौरान मृतक को वाहन स्प्लेंडर सीजी 24 वी 2291 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए आगे बढऩे के चक्कर में मृतक राजकुमार यादव (57 वर्ष) पिता सावंत राम यादव निवासी सुभाष चौक बोरसी के वाहन को पीछे से जमकर टक्कर मार दी थी। घायल को इलाज के लिए शंकराचार्य अस्पताल जुनवानी ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी। पुलिस आगे जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट