दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 25 मार्च। भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत टाउनशिप में सुबह 7.15 बजे पांडे चौक सेक्टर 4 के पास तेज रफ्तार केटीएम बाइक पेड़ से जा टकराई। जिसमें सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सेक्टर 9 अस्पताल में दाखिल कराया गया है जहां दोनों की स्थिति गंभीर बताई गई है। भिलाई भट्टी पुलिस के द्वारा मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है। नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि घटना कल सुबह टाउनशिप क्षेत्र के सेंट्रल एवेन्यू रोड पर सुबह 7.15 की बताई गई है। एक तेज रफ्तार बाइक सडक़ किनारे स्थित पेड़ से जा टकराई। सडक़ हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मोटरसाइकिल में सवार दोनों किशोर गंभीर रुप से घायल है। दसवीं कक्षा का छात्र सेक्टर 3 निवासी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान का पुत्र बताया गया है।
मोटरसाइकिल के पीछे उसका ही मित्र रिसाली निवासी बैठा था। घायल किशोर दिव्या कुमार व अक्षत चंद्राकर बताए जाते हैं। भिलाई भट्टी पुलिस ने बताया कि दोनों ही घायलों की स्थिति गंभीर बताई गई है। फिलहाल मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही हैं।