दुर्ग
नवरात्र: मंदिरों में मनोकामना ज्योति प्रज्ज्वलित
22-Mar-2026 8:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 22 मार्च। नगर पंचायत उतई में नवरात्र के पहले दिन शीतला मंदिर, बंजारी मंदिर सहित अन्य देवालयों में ज्योति कलश और जवारा की स्थापना की गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, अभिजीत मुहूर्त में ज्योति प्रज्ज्वलित की गई, जो नौ दिनों तक जलेगी। इसके अलावा कई परिवारों ने अपने घरों में भी ज्योति और जवारा स्थापित किया है।
वार्ड क्रमांक 3 निवासी लोकनाथ वर्मा ने बताया कि उनके घर में भी ज्योति-जवारा की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि नौ दिनों तक जसगीत के माध्यम से पूजा-अर्चना की जाएगी।
नवरात्र के अवसर पर क्षेत्र में धार्मिक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, जिनमें विभिन्न वर्गों के लोग भाग ले रहे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


