दुर्ग
दुर्ग, 21 मार्च। भाई बहन के बीच हुए विवाद में गुस्साई 10 वर्षीय बच्ची अपने घर में पंखे से फांसी का फंदा बनाकर झूल गई। इस दौरान घर पर कोई मौजूद नहीं था। जानकारी मिलते ही बच्ची के माता-पिता पहुंचे और पड़ोसियों की मदद से बच्ची को उतार कर अस्पताल ले गये जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जामुल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि गुरुवार की शाम को गणेश नगर वार्ड नंबर 5 में रहने वाली 10 वर्षीय बच्ची घर में अपने भाई के साथ घर पर थी। उसके पिता ड्राइवरी का काम करते हैं, मां ब्यूटी पार्लर में काम करती है। दोनों भी इस दौरान काम पर गए हुए थे। बच्ची गुरमीत कौर उर्फ खुशी कक्षा चौथी की छात्रा थी और वह स्वामी आत्मानंद स्कूल जामुल में पढ़ती थी। बच्ची का उसके भाई के साथ किसी बात पर विवाद हुआ था। गुस्से में आकर बच्ची अपने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर ली। इस दौरान भाई भी कहीं बाहर चला गया था। बच्ची ने दरवाजा बंद कर टेबल पर चढक़र चुनरी के सहारे पंखे से फांसी लगा ली। जब इसकी जानकारी परिवार वालों को मिली तब तुरंत पुलिस को सूचना दी गई एवं बच्ची को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर में से मृत घोषित कर दिया था।


