दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 20 मार्च। स्वदेशी जागरण मंच द्वारा गुरुवार को स्वदेशी मेला भिलाई में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में व्यापारी जुटान 2026 के अंतर्गत इस संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में सतीश (राष्ट्रीय सह संगठक स्वदेशी जागरण मंच) उपस्थित रहे।
इस विषय पर सतीश ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत जब स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे करेगा, तब हमारा लक्ष्य केवल विकसित राष्ट्र बनना नहीं, बल्कि समृद्ध, आत्मनिर्भर, संस्कारित और विश्वगुरु भारत का निर्माण करना है। इस महान लक्ष्य की पूर्ति में हर नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बताया कि अंग्रेजी कलेंडर की उत्पत्ति कैसे तय हुई लेकिन आज भी भारत के सुदूर क्षेत्रों में भारत का नववर्ष विक्रम संवत में ही माना जाता है । स्वदेशी स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर हम न केवल अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत कर सकते हैं, बल्कि छोटे उद्यमियों को भी सशक्त बना सकते हैं।
उन्होंने बताया की अभी तक छत्तीसगढ़ में जितने भी स्वदेशी मेले लगे है अभी तक उस मेले में 90 लाख से भी ज्यादा लोगों ने स्वदेशी के सामानों खरीदी की। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि आप अपना उत्पाद निर्यात कर अपने राजस्व को और कमाई को बढ़ा सकते है। वर्ल्ड मार्किट को टेग करे एवम एक्सपोर्टर बने। विशेष अतिथि के रूप में भूपेंद्र नेमा ने युवाओं को कौशल, नवाचार और उद्यमिता की ओर अग्रसर कर भारत को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की बात कही।
भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गार्गी शंकर मिश्रा ने व्यापार के बदलते भाव को समझकर अपने व्यापार को गति देने की बात पर जोर दिया। नवाचार का अपने व्यापार में उपयोग कर अवसर का लाभ ले यही संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जाति, भाषा और क्षेत्र से ऊपर उठकर एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को मजबूत करना आवश्यक है।
संयोजक अजय भसीन ने उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया व स्वदेशी उत्पाद पर भिलाई की जनता का सकारात्मक रुझान देश के लिए अछे संकेत है। मंच पर न्यू प्रेस क्लब आफ भिलाई नगर के नए अध्यक्ष अनिल गुप्ता एवं पूरी कार्यकारिणी का सम्मान किया गया।
सर्व बंसी अग्रवाल,सी ए एसोसिएशन अध्यक्ष राठी, दिव्या भसीन, भोजराज सिन्हा,दिनकर बसोतिया, अजय बत्रा,गीता वर्मा, सरोजनी पाणिग्रही, जे पी गुप्ता व अनेक सम्माननिय विशेष रूप से उपस्थित थे।


