दुर्ग

चेटीचंड बाइक रैली, सिंधी समाज ने दिखाई एकजुटता
20-Mar-2026 4:05 PM
चेटीचंड बाइक रैली, सिंधी समाज ने दिखाई एकजुटता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 20 मार्च। हिंदू नव वर्ष, गुड़ी पड़वा और नवरात्रि के शुभ आगमन के साथ सिंधी समाज द्वारा अपने आराध्य देव भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव चेटीचंड 19 मार्च को पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दुर्ग शहर में सिंधी समाज के युवा-युवतियों द्वारा एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया, जिसने पूरे शहर का माहौल भक्तिमय बना दिया।

रैली में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और पूरे शहर में भ्रमण करते हुए भगवान झूलेलाल के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं दुर्ग के पूर्व विधायक अरुण वोरा विशेष रूप से उपस्थित रहे। रैली के दौरान एक खास क्षण तब देखने को मिला जब  अरुण वोरा स्वयं बाइक पर सवार होकर युवाओं के साथ रैली में शामिल हुए। उन्होंने बाइक चलाकर न केवल युवाओं का उत्साह बढ़ाया, बल्कि पूरे आयोजन में ऊर्जा का संचार कर दिया। उनके इस अंदाज़ को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस पावन अवसर पर  अरुण वोरा ने समस्त सिंधी समाज को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा—भगवान झूलेलाल जी का यह पावन पर्व हमें भाईचारे, सेवा और समरसता का संदेश देता है।

 सिंधी समाज ने अपनी संस्कृति और परंपराओं को संजोते हुए समाज के हर वर्ग के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऐसे आयोजन हमारी सामाजिक एकता को और मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में उनके साथ कई गणमान्य भी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा, पूर्व सभापति राजकुमार नारायणी,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार पाली,पप्पू श्रीवास्तव,सुधीर चंदेल, विकास सापेकर,पृथ्वी चंद्राकर,बृजमोहन तिवारी सहित अन्य गणमान्य नागरिक शामिल रहे।


अन्य पोस्ट