दुर्ग

ब्रह्माकुमारीज 90 वर्ष नवदशकोत्सव, मीडिया परिचर्चा स्नेह मिलन
18-Mar-2026 4:26 PM
ब्रह्माकुमारीज 90 वर्ष नवदशकोत्सव, मीडिया परिचर्चा स्नेह मिलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 18 मार्च।
अंतरराष्ट्रीय संस्था प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा अपने 90 वर्ष नवदशकोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को सेक्टर- 7 स्थित पीस ऑडिटोरियम में मीडिया परीचर्चा स्नेह मिलन का आयोजन किया गया।
मीडिया परिचर्चा में भिलाई सेवा केंद्रों की निदेशिका ब्रह्माकुमारी आशा दीदी ने ब्रह्माकुमारी संस्था की स्थापना के बारे में बताते हुए कहा कि पाकिस्तान स्थित सिंध से  ब्रह्मा बाबा द्वारा परमात्म प्रेरणाओं  और नई सतयुगी दुनिया के दिव्य साक्षात्कार के आधार पर इस यज्ञ की शुरुआत 1936 में हुई।

पिताश्री ब्रह्मा बाबा ने अपने लौकिक बच्चों के होते हुए भी अपनी संपूर्ण संपत्ति को माताओ और बहनों का ट्रस्ट बनाकर सर्वस्व समर्पित किया और इस संस्था की शुरुआत हुई और तब से लेकर आज तक अनवरत अथक रूप से  संस्था 140 देशों में 8 हजार से अधिक सेवा केंद्रों के माध्यम से समाज के हर व्यक्ति को  निशुल्क रूप से राजयोग मेडिटेशन,  सकारात्मक जीवनशैली, तनाव प्रबंधन की सेवाएं दे रही।
आशा दीदी ने बताया कि परमात्मा ने अपने विशेष कार्य नई दुनिया की स्थापना के लिए शिव शक्ति, नारी शक्ति बहनों और माताओं  को इस कार्य के लिए चुना क्योंकि माताएं और बहने त्याग ईश्वरीय  स्नेह से सभी को निस्वार्थ पालना से सींचती है।

वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी प्राची दीदी ने सभी मीडिया सदस्यों को अपने प्रतिदिन के कार्य से तथा नकारात्मक खबरों के प्रभाव से न्यारा (डिटेच) होकर  अपना पार्ट बजाने का निवेदन करते हुए कहा कि उदाहरण के रूप में यदि पुनीत इस्सर दुर्योधन के रोल से बाहर नहीं निकलता तो सोचिए उनका जीवन कितना नेगेटिविटी से भर जाता, आप सभी मीडिया सदस्य दिन भर नकारात्मक खबरों के बीच में रहते हैं तो थोड़े समय के लिए शरीर से न्यारा होकर परमात्मा स्नेह की छत्रछाया में रहे जिसे आपने  सभी मीडिया सदस्यों को गहन राजयोग मेडिटेशन की अनुभूति कराई।
इस अवसर पर डिवाइन ग्रुप के बच्चों ने यह कौन आया रोशन हो गई महफिल जैसे गीत पर सुंदर स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया।
इस मीडिया परिचर्चा में बड़ी संख्या में भिलाई के प्रबुद्धजन मीडिया सदस्य उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट