दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 18 मार्च। छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के तत्वाधान में तथा आल इंडिया चेस फेडरेशन के मार्गदर्शन में 16 से 22 मार्च तक रायपुर के अग्रसेन धाम में आयोजित चीफ मिनिस्टर छत्तीसगढ़ ट्रॉफी 45वीं राष्ट्रीय पुरुष टीम शतरंज चैंपियनशिप 2026 के ओपन वर्ग में दूसरे दिन 17 मार्च को खेले गए राउंड 2 में शीर्ष टीमों ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा। आरएस पीबी और आरएसपीबी ने लगातार दूसरी जीत के साथ अपनी स्थिति मजबूत की, जबकि तमिलनाडु और एएआई ने भी प्रभावशाली खेल दिखाया।
अन्य प्रमुख परिणाम (राउंड 2)
आरएसपीबी ने केरल को 3-1 से हराया, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एलआईसी को 2-1 से हराया, तमिलनाडु ने बिहार को 2-1 से हराया, तेलंगाना ने ओडिशा को 2-1 से हराया, उत्तर प्रदेश ने बिहार ्र को 2-1 से हराया, तमिलनाडु ने उत्तर प्रदेश को 3-1 से हराया, पांडिचेरी ने ओडिशा को 2- 1 से हराया।
-राउंड 2 के बाद आरएसपीबी अपने शानदार प्रदर्शन से खिताब की दावेदारी मजबूत कर ली है। टॉप बोर्ड पर खेले गए मुकाबलों ने टूर्नामेंट के उच्च स्तर को दर्शाया, जहां अनुभवी खिलाडिय़ों ने रणनीति और धैर्य का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
23वीं राष्ट्रीय महिला टीम शतरंज चैंपियनशिप 2026 के दूसरे दिन (17 मार्च) खेले गए राउंड 2 में शीर्ष टीमों ने अपना दबदबा कायम रखा। पी एस पी बी और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़े अंतर से जीत दर्ज की।


