दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 15 मार्च। शासकीय नवीन महाविद्यालय बोरी की प्राचार्य डॉ. क़मर तलत के मार्गदर्शन एवं महाविद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड जितेंद्र साहू की पहल पर में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को नया रायपुर अटल नगर स्थित विधानसभा भवन में चल रहे सत्र का अवलोकन कराया गया।
जिसका उद्देश्य स्नातकोत्तर के पाठ्यक्रम में दिए गए विधानसभा की गतिविधियों में प्रत्यक्ष रूप से प्रकाश डालना एवं छत्तीसगढ़ की लोकतांत्रिक व्यवस्था तथा राज्य की विधायी प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से समझना था। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को नया रायपुर स्थित आदिवासी संग्रहालय का अवलोकन कराया गया।जिसमें विद्यार्थी संग्रहालय में प्रदर्शित आदिवासी समुदायों के विभिन्न पारंपरिक कलाकृतियां, जीवन शैली, संस्कृति, लोक कला एवं नृत्य से परिचित हुए। इस शैक्षणिक भ्रमण की प्रभारी राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ.नुसरत जहां सह प्रभारी मोहित कुमार (सहायक प्राध्यापक भौतिक शास्त्र) डॉ. भारती साहू एवं श्री अनुराग पटेल रहे । समस्त छात्र-छात्राओं ने इस भ्रमण को अति उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया।