दुर्ग

निमंत्रण पत्र में जनपद सदस्य का नाम नहीं, भडक़े कांग्रेसी, सौंपा ज्ञापन
15-Mar-2026 3:50 PM
निमंत्रण पत्र में जनपद सदस्य का नाम नहीं, भडक़े कांग्रेसी, सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 15 मार्च।  ग्राम उमरपोटी में प्रस्तावित ‘गौधाम योजना’ के कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र में जनपद सदस्य झमित गायकवाड़ का नाम शामिल नहीं किए जाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। इस संबंध में कार्यक्रम स्थल पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि ग्राम उमरपोटी जनपद सदस्य झमित गायकवाड़ के क्षेत्र में आता है, इसके बावजूद उन्हें कार्यक्रम का निमंत्रण नहीं दिया गया और निमंत्रण पत्र में भी उनका नाम शामिल नहीं किया गया। उन्होंने इसे स्थानीय जनप्रतिनिधि की उपेक्षा बताया।

जनपद सदस्य झमित गायकवाड़ का कहना है कि ग्राम उमरपोटी में गौधाम का निर्माण पहले ही किया जा चुका है और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा इसका उद्घाटन भी किया गया था। उनका आरोप है कि उसी कार्य को फिर से कार्यक्रम के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को शामिल किया जाना चाहिए। ज्ञापन देने के दौरान संबंधित अधिकारियों की ओर से आगे इस प्रकार की स्थिति नहीं होने का आश्वासन दिए जाने की बात भी कही गई। इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी ,दिवाकर गायकवाड, डिकेंद्र हिरवानी ,सत्य प्रकाश कौशिक, प्रहलाद, धर्मेन्द्र बंजारे ,वर्मा ,वीरेंद्र गोस्वामी ,टिकेंद्र ठाकुर च्मनीष साहू ,नारायण गायकवाड ,टीकम डोंडे, मुकेश साहू,  चेतन लाल  ,बी आर बंजारे, महिला सदस्य अनीता बारले , पूर्णिमा बारले ,पूर्णिमा कुर्रे, कुंती यादव, सरोज टंडन, जे आर सोनवानी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट