दुर्ग

अस्मिता लीग में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा
15-Mar-2026 3:31 PM
अस्मिता लीग में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 15 मार्च। मेरा युवा भारत भारत  एवं स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर देश के चयनित 250 स्थान पर अस्मिता लीग का आयोजन किया गया।

 खेलो इंडिया की ‘अस्मिता’ (्रस्रूढ्ढञ्ज्र – ्रष्द्धद्बद्ग1द्बठ्ठद्द स्श्चशह्म्ह्लह्य रूद्बद्यद्गह्यह्लशठ्ठद्ग ड्ढ4 ढ्ढठ्ठह्यश्चद्बह्म्द्बठ्ठद्द ङ्खशद्वद्गठ्ठ ञ्जद्धह्म्शह्वद्दद्ध ्रष्ह्लद्बशठ्ठ) पहल के तहत, जिला दुर्ग इस राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा बना। खेल के माध्यम से महिला सशक्तीकरण का जश्न मनाने के लिए 500 से अधिक युवा लड़कियों और महिलाओं ने ट्रैक पर अपनी प्रतिभा दिखाई।

यह महत्वपूर्ण आयोजन माई भारत युवा मामले और खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा भारतीय खेल प्राधिकरण का एक संयुक्त प्रयास था। इस आयोजन के अंतर्गत महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें 200 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़ एवं फन एक्टिविटी के अंतर्गत रस्साकशी का आयोजन किया गया।

 इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गो में 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर की दौड़ आयोजित की गई। असाधारण गति और साहस का प्रदर्शन करते हुए, 100 मीटर स्पर्धाओं में धृष्टि वर्मा, मोहिनी यादव, एश्वर्या ने प्रथम स्थान हासिल किया।

 400 मीटर वर्ग में दामिनी, मोहिनी यादव, एश्वर्या ने बाजी मारी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य हेतु फिटनेस का डोज बहुत ही आवश्यक है विशेषकर ऐसी महिलाएं जो कि कामकाजी रहती हैं उनको सतत ऐसे आयोजनों के माध्यम से अपनी प्रतिभा को आगे लाना अति आवश्यक है। उक्त कार्यक्रम में नीलम चंद्राकर सभापति जनपद पाटन भी उपस्थित रहीं। जिसमें महिलाओं ने खासकर ग्रामीण महिलाओं एवं युवतियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।

 कार्यक्रम खेलो इंडिया के लघु केंद्र मर्रा, पाटन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मेरा युवा भारत से आरती मिश्रा, आशीष, ढाल सिंग साहू खेलो इंडिया से भरत ताम्रकार अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट