दुर्ग

कुम्हारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित
14-Mar-2026 7:34 PM
कुम्हारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित

पूर्व पार्षद महेश सोनकर-शांति बाई उपाध्यक्ष, थनेश पटेल महामंत्री
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 14 मार्च।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुम्हारी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है बीते दिनों जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) को प्रेषित प्रस्तावित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुम्हारी की कार्यकारिणी सूची को अनुमोदन हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ को प्रेषित किया गया था।

प्रस्तावित सूची को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने अनुमोदन प्रदान किया है। जिनकी सूचना ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक अध्यक्ष मनहरण यादव को देने के बाद दिन शुक्रवार को कार्यकारिणी जानकारी दी गई कार्यकारिणी में 25 पदों के अलावा 6 कार्यकारिणी सदस्यों को स्थान मिला है। वहीं संगठन को मजबूती प्रदान करने बूथों में सक्रिय भागीदारी निभाने एवं पार्टी की रीतिनीति को धरातल पर प्रभावी ढंग से लाने के लिए पूर्व पार्षद एल्डरमैन सहित युवा सदस्यों अनुभवी महिलाओं के अलावा वरिष्ठ नेताओं को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है बता दे कि नगर में कांग्रेस की सत्ता जाने के बाद से यह पहली ब्लॉक कार्यकारिणी है।

कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष के पद पर देवेंद्र कुमार साहू की नियुक्ति की गई है वहीं महेश सोनकर ,अशोक साहू, शांति बाई टण्डन आजूराम वर्मा, कमल कमलेशिया एवं ढालसिंग मारकंडे को संगठन में उपाध्यक्ष बनाया गया है। महामंत्री के पद पर थनेश पटेल, फुसनु कुर्रे, चुरामन ठाकुर, एस. लक्ष्मण राव, राजू मारकंडे, सूरज कुर्रे, गीतांजलि साहू एवं  अलाउद्दीन की नियुक्ति हुई है।
संगठन सचिव के पद पर भूपेंद्र पटेल, राजेश यादव, विनोद साहु, सुनील साहू, लक्ष्मण जगत, निशांत स्वर्णकार, दीपक साहू, सोनू ठाकर, शुभम साहू एवं तेजप्रताप ध्रुव को अवसर दिया गया है वहीं कार्यकारिणी सदस्यों में सुरेश अग्रवाल, सालिक राम दुबे, तीजू राम निषाद, चैनसिंग साहू, लक्ष्मीनारायण मारकंडे एवं सीता साहू जैसे वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल है। गौरतलब है कि ब्लॉक कांग्रेस  कमेटी कार्यकारिणी की घोषणा के बाद से कांग्रेसियों में उत्साह की लहर है।
वहीं नए पदाधिकारियों ने पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी अपना दायित्व निभाने की बात कही है।


अन्य पोस्ट