दुर्ग

मिनीमाता जयंती पर श्रद्धांजलि, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया याद
14-Mar-2026 4:53 PM
मिनीमाता जयंती पर श्रद्धांजलि, प्रतिमा  पर माल्यार्पण कर किया याद

उतई, 14 मार्च। छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाजसेवी मिनीमाता की जयंती के अवसर पर ग्राम डुमरडीह (उतई) स्थित मिनीमाता चौक में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का आयोजन दिवाकर गायकवाड़ के नेतृत्व में किया गया, जिसमें सतनामी समाज सहित अन्य समाज के लोग भी शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मिनीमाता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की और उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में दिवाकर गायकवाड़ ने कहा कि मिनीमाता केवल सतनामी समाज ही नहीं बल्कि सभी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत रही हैं। उन्होंने कहा कि जिस समय महिलाओं के लिए सार्वजनिक जीवन में आगे आना कठिन था, उस समय मिनीमाता सांसद बनीं और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम किया। उनके अनुसार समाज को उनके आदर्शों और कार्यों को याद रखना चाहिए।

इस अवसर पर नगर पंचायत उतई के नेता प्रतिपक्ष द्वारिका साहू,पूर्व पार्षद प्रहलाद वर्मा,तोषण साहू,भगवत बंजारे,जे.आर. सोनवानी ,सुरेश बंजारे,सत्यप्रकाश कौशिक,लोकेश जोशी,ओमकार चतुर्वेदी,संजू बाबा,मुकेश साहू,टीकम ,कमलेश जोशी,नारायण गायकवाड़,तुलसी कोसरे,छगनलाल देशलहरे,शिव जांगड़े, दुर्जन देशलहरे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट