दुर्ग

मार्च की शुरुआत में ही हो गई प्रचंड गर्मी
10-Mar-2026 5:25 PM
मार्च की शुरुआत में ही हो गई प्रचंड गर्मी

अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 10 मार्च।
सूर्य किरणें मार्च महीने के शुरुआती दिनों में ही प्रचंड हो गई है। दुर्ग में आज अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री दर्ज किया गया जो कि आज की तिथि में सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी आज दुर्ग में न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं प्रदेश में अधिकतम तापमान सर्वाधिक 39 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रहा। विभाग के मुताबिक पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। अगले 4 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगी। आगे भी अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री अधिक बने रहने की संभावना है।
वहीं झारखंड, छग एवं विदर्भ से होते हुए बिहार से मराठवाड़ा तक फैली हुई निम्न दाब रेखा समुद्र तल से 0.9 किमी उपर बनी हुई है। अभी से तापमान बढ़ जाने की वजह से घरों के अंदर भी गर्मी से बचने लोगों को कूलर पंखे की जरूरत पड़ रही है। दोपहर 12 बजे के बाद गर्म हवाएं चलने लगी है। ऐसे में घर से बाहर निकलने पर गर्मी से बचने चेहरे को ढंककर चलना पड़ रहा है।


अन्य पोस्ट