दुर्ग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नवजीवन अस्पताल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर
10-Mar-2026 5:23 PM
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नवजीवन अस्पताल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

भिलाई नगर, 10 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को नवजीवन होस्पिटल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ स्त्रीरोग विशेषज्ञ संगीता पात्रे द्वारा नि:शुल्क परामर्श व इलाज किया गया। 54 महिलाओं ने नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ लिया।  शिविर में दो गर्भवती महिलाओं की भी जाँच किया गया।
 जिनकी प्रसूती नवजीवन हॉस्पिटल में होने पर नि:शुल्क की जाएगी। शिविर की दूसरी चिकित्सक रंजीता के द्वारा एक प्रकार के अन्य बीमारियों के संबंध में परामर्श व इलाज किया गया। शिविर में आए मरीजों की नि:शुल्क सोनोग्राफी एक्स-रे, एवं रक्तजांच कि सुविधा प्रदान कि गई।
 विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित शिविर में डॉ. आरके तिवारी व डॉ. कृष्णा कुमार ने अपना विशेष सहयोग दिया। अस्पताल से नर्सिंग स्टाफ अकांक्षा कुर्रे, आरती मेश्राम, पायल, सकुन्दना, निकिता रेश्मी वर्मा ने अपनी सहभागिता निभाई।
संस्था के डॉयरेक्टर डॉ. अहमद द्वारा भविष्य में इस प्रकार के चिकित्सा शिविर आयोजित करने एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के साथ भविष्य में जनहित के लिए निशुल्क सेवा की बात कही।


अन्य पोस्ट