दुर्ग

भिलाई तेलुगु समाज ने महिला दिवस मनाया
10-Mar-2026 5:14 PM
भिलाई तेलुगु समाज ने महिला दिवस मनाया

भिलाई नगर, 10 मार्च।  भिलाई केम्प-1अम्बेडकर नगर मे भिलाई तेलुगु समाज के तत्वावधान में  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह संपन्न हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि के रुप मे वार्ड पार्षद सत्या देवी जयसवाल एंव राज कुमार जसवाल उपस्थित थे।  अध्यक्षता भिलाई तेलुगु समाज के अध्यक्ष बी. जोगा राव ने की मुख्य अतिथि ने महिला दिवस की विषेशता पर जोर देते हुए कहा कि महिला शक्ती मातृ शक्ती है। इस मैके पर भिलाई तेलुगु समाज द्वारा संचालित नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त 32 महिलाओ को प्रणाम पत्र एंव नि:शुल्क प्रशिक्षण दे रहे टीचर्स जी.सुनिता, रीना कुमारी व जी.श्याम मेडम को मुख्य अतिथि ने शाल श्रीफल से सम्मानित किया तत्पश्चात विद्यार्थियो को स्कूल बेग वितरण किए गए। इस अवसर पर भिलाई तेलुगु समाज के महासचिव वाई. भास्कर राव, उपाध्यक्ष कन्नम राजेन्द्र, मिडिया प्रभारी आर.एन. रामा राव, सह सचिव बी.देवदास, कार्य कारणी सदस्य सदस्य के. मुकेश कुमार, रमा, अनुष्का, मोनिका, प्राची सेठी ,रेखा नागभूषण एंव सैकड़ों महिलाएं व बच्चे उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट