दुर्ग

पीएम आवास पात्र-अपात्र की सूची जारी
10-Mar-2026 5:05 PM
पीएम आवास पात्र-अपात्र की सूची जारी

दुर्ग, 10 मार्च। प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक मोर मकान-मोर आस अंतर्गत आपत्ति-दावा प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अंतिम पात्र एवं अपात्र हितग्राहियों की सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। नगर निगम द्वारा जारी जानकारी के अनुसार आपत्ति-दावा के निराकरण के पश्चात तैयार की गई अंतिम सूची को विभागीय वेबसाइट पर देखी जा सकती है। इसके साथ ही यह सूची नगर निगम के मुख्य कार्यालय तथा डाटा सेंटर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा में भी चस्पा की गई है, जहां इच्छुक नागरिक अवलोकन कर सकते हैं।

 


अन्य पोस्ट