दुर्ग

मातृ शक्ति के बिना जीवन संभव नहीं-विष्णु पाठक
09-Mar-2026 6:38 PM
मातृ शक्ति के बिना जीवन संभव नहीं-विष्णु पाठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर/दुर्ग, 9 मार्च।
भगवा पार्टी द्वारा  मातृ शक्ति नमन कार्यक्रम अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूर्व निर्धारित समयानुसार सम्पन्न हुआ।
भगवा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग  संभाग प्रभारी हीरेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में  विभिन्न क्षेत्रों डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, पत्रकार,शिक्षा,धर्म,व्यापार समाज सेवा में अपनी सेवाएं दे रही मातृ शक्ति का सम्मान  किया गया।

मुख्य अतिथि विष्णु पाठक  ने कहा कि मातृ शक्ति के बिना जीवन असम्भव है। प्रत्येक स्थान पर नारी की महत्ता निहित है। सीताराम, लक्ष्मीनारायण, राधाकृष्ण सभी कोई नाम भी हो,उनकी शुरुआत नारी शक्ति से ही है।  

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष देवेश मिश्रा ने कहा कि मातृ शक्ति भगवा पार्टी की आधार है। सनातन धर्म परंपराओं को अनवरत बनाये रखने संवर्धन करने का कार्य हमारी माताएँ  बहनें अपने कार्यक्षेत्र में भी व्यस्त रहते हुए कर रही है वह हम सबके लिए गौरव की बात है। समाज को देश को सनातन धर्म अनुसार मार्गदर्शन देने में मातृ शक्ति का अतुलनीय योगदान है।
कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ दुर्गा उपासक पंडित धीरज शुक्ला के मुखारविन्द से माँ दुर्गा की विशाल छायाचित्र की पूजा के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज सेवी एवं सनातन धर्म के प्रणेता विष्णु पाठक एवं अध्यक्षता भगवा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष देवेश मिश्रा,विशिष्ट अतिथि रमेश शर्मा,सीताराम ठाकुर,अतुल नंद शुक्ला,मीना बिष्ट, हीरेन्द्र साहू, वरुणेशवर पाण्डेय के द्वारा माँ दुर्गा की पूजा,आरती की गई। इस दौरान पूरा वातावरण भगवा मय हो गया और जय माता दी, जय सियाराम के नारों से सभी में अपार उत्साह का संचार हुआ। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत पुष्पमाला से किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सभी मातृ शक्तियों ने अपने कार्य क्षेत्र के अनुभव भी साझा किये। कार्यक्रम का सफल संचालन युवा नेत्री राखी भंडारी ने एवं आभार प्रदर्शन प्रदेश उपाध्यक्ष हीरेन्द्र साहू ने किया।


अन्य पोस्ट