दुर्ग

लक्ष्मी नारायण कुंभकार को मिला संत कबीर सम्मान
09-Mar-2026 6:37 PM
लक्ष्मी नारायण कुंभकार को मिला संत कबीर सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 9 मार्च।
8 मार्च को विश्व महिला दिवस के दिन छत्तीसगढ़ तर्कशील परिषद एवं तथागत संदेश राष्ट्रीय पत्रिका द्वारा राजधानी रायपुर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ साहित्यकार, पत्रकार, संपादक, सामाजिक विचारक और फिल्म लेखक लक्ष्मी नारायण कुम्भकार (सचेत) को इस वर्ष का संत कबीर सम्मान -2026 प्रदान करके सम्मानित किया गया।
प्रतिष्ठित वृंदावन हाल में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए एमडी कांवरे संभाग आयुक्त रायपुर,  दिलीप वासनीकर पूर्व संभाग आयुक्त, वर्तमान विभागीय जांच अधिकारी बीएल ठाकुर, पूर्व आईएएस डॉ. रत्न लाल प्रोफेसर दिल्ली युनिवर्सिटी,डां परदेशीराम वर्मा -वरिष्ट साहित्यकार, डॉ. जेआर सोनी वरिष्ठ साहित्यकार,के हाथों यह प्रतिष्ठित सम्मान कुम्भकार को प्रदान किया गया।
संस्था प्रमुख एवं तथागत संदेश पत्रिका के संपादक आरके सुखदेवे की अगुवाई में दो सत्रों में आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ अंचल के सैकड़ों साहित्यकार, समाजसेवी, पत्रकार एवं विचारक मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर डॉ. नरेश साहू ने किया।
 


अन्य पोस्ट