दुर्ग

पांचवी बार प्रवक्ता बने नासिर खोखर
09-Mar-2026 6:30 PM
पांचवी बार प्रवक्ता बने नासिर खोखर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 9 मार्च।
नवगठित जिला कांग्रेस दुर्ग शहर में धीरज बाकलीवाल की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमेटी के गठन में पुन: नासिर खोखर प्रवक्ता बनाए गए। पांचवीं बार प्रवक्ता नियुक्त हुए। इसके पूर्व में गया पटेल की अध्यक्षता में आरएन वर्मा के  दोनों कार्यकाल में व 2008 में सौरभ निर्वाणी युवा कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यकाल में  प्रवक्ता रह चुके है।  
 उनकी प्रवक्ता पद पर नियुक्ति पर कांग्रेस जन और सामाजिक नेताओं ने बधाई दी । उन्होंने अपनी नियुक्ति पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व विधायक अरुण वोरा, जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल का आभार व्यक्त किया और उन्होंने विश्वास दिलाया कि कांग्रेस ने जिस विश्वास के साथ उन्हें पुन: प्रवक्ता पद पर नियुक्त किया है वे कांग्रेस के सिद्धांतों और उद्देश्यों  को आमजन तक पहुंचाएंगे कांग्रेस संगठन में पूर्ण योगदान देंगे ।


अन्य पोस्ट