दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 7 मार्च। नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा द्वारा शुकवार को प्रशासकीय कार्यवाही करते हुये ड्रीमसिटी वार्ड क-07 में नाला के समीप निर्माणाधीन अवैध स्ट्रकचर को जमीदोज कर दिया गया है। शिकायतकर्ता अभिषेक मिश्रा प्लाट नंबर -98 ड्रीमसिटी कालोनी उमदा भिलाई-03 ने शिकायत पत्र में अपने प्लाट के ठीक सामने किये गये अवैध निर्माण पर कार्यवाही करने आग्रह किया गया था। प्राप्त शिकायत पर निगम अमले द्वारा किये गये मौका मुआयना में यह पाया गया कि सरकारी भूमि पर अवैध रूप से लगभग 15 फीट गहरा और 50 फीट चौड़ा काम्पलेक्स नूमा अवैध निर्माण खड़ा किया गया है।
निगम कमिश्नर डी.एस. राजपूत के निर्देशानुसार राजस्व अधिकारी अरुनिमा दुबे, के नेतृत्व में उक्त अवैध इमारत को ध्वस्त करने की कार्यवाही पूरी की जा चुकी है इस दौरान उपअभियंता मुकेश रात्रे, सहायक राजस्व निरीक्षक सरोजनी यदु, एवं दुष्यंत चतुर्वेदी, समेत अन्य निगम दल के कर्मचारी मौजूद रहे।


