दुर्ग

चार्ली मसीह का निधन
07-Mar-2026 4:54 PM
चार्ली मसीह का निधन

दुर्ग, 7 मार्च। बोरसी कॉलोनी निवासी एवं टेंट व्यवसायी चार्ली मसीह (68) का शुक्रवार को निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा 7 मार्च को कब्रिस्तान, नेहरुनगर भिलाई में किया गया। वे शिक्षा विभाग की सेवानिवृत्त कर्मचारी झरना मसीह के पति, पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी सैमसन मसीह के बड़े भाई और सागर व साहिल मसीह के पिताजी थे। स्व. चार्ली मसीह कसारीडीह सुभाषनगर स्थित सागर टेंट हॉउस के संचालक थे। वे नागरिक सहकारी बैंक के पूर्व डायरेक्टर, दुर्ग मेनोनाईट चर्च के पूर्व अध्यक्ष, शीतला मंदिर सिविललाइन  कसारीडीह के आजीवन सदस्य, दुर्ग चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पूर्व मंत्री के अलावा विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों में पदाधिकारी रह चुके है।


अन्य पोस्ट