दुर्ग

चाकू से प्राणघातक हमला, नाबालिग गिरफ्तार
07-Mar-2026 4:52 PM
चाकू से प्राणघातक हमला, नाबालिग गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 7 मार्च। थाना मोहन नगर अंतर्गत सिकोला बस्ती में गुरुवार की रात को एक युवक पर नाबालिग ने प्राण घातक हमला कर दिया। इससे युवक को गंभीर चोटें आई और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया है। मोहन नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया है।  पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि सिकोला बस्ती में एक नाबालिग ने मामूली विवाद पर मुकेश डहरिया (33 वर्ष) निवासी सिकोला बस्ती के ऊपर धारदार चाकू से वार कर दिया। इससे मुकेश डहरिया के पेट, हाथ आदि में चोटे आई। प्राण घातक हमला करने के बाद आरोपी वहां से भाग निकला परंतु पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को पकड़ लिया है। घायल को शंकराचार्य अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। मोहल्ले वासियों ने कहा कि इस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था लचर है। पुलिस के आला अधिकारी भले ही सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी होने की बात कहते रहे परंतु जगह-जगह मारपीट के मामले सामने आते रहे हैं। लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में पेट्रोलिंग पार्टी की भी गश्त कम हो रही है जिसके कारण अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं और चाकू बाजी की घटना बढ़ रही है।


अन्य पोस्ट