दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 मार्च। घर के सामने कुर्सी लगाकर बैठी महिला को कार चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे महिला को चोटे आई। उसे अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया है। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ धारा 184,125 ए,281 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया की प्रार्थी राजूलाल ठाकुर ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह ग्राम बघेरा वार्ड नंबर 56 निवासी है और रोजी मजदूरी का काम करता है। 4 मार्च की शाम को लगभग 6 बजे उसकी सास अकलहीन ठाकुर घर के सामने कुर्सी लगाकर बैठी हुई थी। उसी समय का सीजी 04 डीडी 5575 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए अकलहीन ठाकुर को टक्कर मार दी। इससे वह दूर जा गिरी। इस दुर्घटना में अकलहीन ठाकुर के सिर, दोनों हाथ, पैर आदि में चोटें आई। उसे उपचार के लिए पहले शासकीय अस्पताल दुर्ग ले जाया गया वहां से उसे रिफर कर चंदूलाल हॉस्पिटल कचांदूर ले जाकर भर्ती किया गया है।


