दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 मार्च। गजेन्द्र यादव के दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र स्थित सेवा सदन कार्यालय में होली मिलन समारोह बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी पहुंचे।
होली मिलन समारोह के दौरान लोगों में अपने विधायक को रंग-गुलाल लगाने का विशेष उत्साह देखने उत्साह नजर आ रहा है । ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक होली गीतों के बीच सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं देने पहुंच रहे है।
सर्व यादव समाज ने मंत्री के साथ खेली होगी
सर्व यादव समाज जिला द्वारा संचालित, यादव संघ मित्र कल्याण मंडल जिला के अध्यक्ष कमलेश यादव व सचिव उमराव यादव, महामंत्री आर्य हिंद यादव, सहसचिव शिव यादव, राष्ट्रपति गोल्ड मेडल पुरस्कृत कली राम यादव, युवा भाजपा नेता अंकित यादव व यादव समाज के गहिरा गुरु राजेश यादव ने कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव के निवास सेवा सदन में यादव प्रतिनिधि मंडल के साथ खूब रंग गुलाल उड़ाते हुए होली खेली। आयोजन शांतिपूर्ण एवं उत्साह पूर्वक वातावरण में सम्पन्न हुआ।
ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने निवास कार्यालय में अपने सहयोगी कर्मचारियों और क्षेत्र की जनता के साथ पूरे उत्साह और उमंग के साथ होली का पर्व मनाया। पारंपरिक फाग गीतों और हर्षोल्लास के वातावरण में रंग और उल्लास से सराबोर इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। क्षेत्र की जनता विधायक ललित चंद्राकर को गुलाल लगाकर उन्हें बधाई दी। वहीं विधायक ललित चंद्राकर ने भी आत्मीयता के साथ सभी को गुलाल लगाकर रंगोत्सव की शुभकामनाएँ दीं और स्नेह, विश्वास तथा आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व समाज में एकता, भाईचारे और सकारात्मकता की भावना को सुदृढ़ करता है तथा जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है।


