दुर्ग
पशु औषधालय का ताला तोडक़र चोरी
06-Mar-2026 8:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 6 मार्च। पशु औषधालय मुख्य ग्राम इकाई डुण्डेरा में अज्ञात आरोपी ने औषधालय का ताला तोडक़र बॉक्स में रखे लगभग 4300 रुपए की चोरी कर लिया। प्रार्थी की शिकायत पर उतई पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305, 331(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी विजय कुमार कोचेन्द्र ग्राम डुण्डेरा पशु औषधालय मुख्य ग्राम इकाई में सहायक पशु चिकित्सा के क्षेत्राधिकारी के पद में पदस्थ है। 5 मार्च को वह रोज की तरह अपने संस्था में ड्यूटी संचालित करने के लिए पहुंचा तो देखा कि संस्था का ताला टूटा हुआ था। तब प्रार्थी ने अपने परिचालक नेत्र राम यादव को बुलाया और दोनों रूम के अंदर घुसकर देखे तो अलमारी का सामान व अन्य कागजात बिखरे पड़े हुए थे। बॉक्स में रखे लगभग 4300 रुपए की अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


