दुर्ग
हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला गिरफ्तार
01-Mar-2026 9:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 1 मार्च। जिला बदर के आरोपी को पुलिस ने अवैध धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सार्वजनिक स्थान पर लोगों को धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने का प्रयास कर रहा था। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक नग लोहे का धारदार हथियार जब्त किया है। आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि नदी रोड पुलगांव स्थित पानी टंकी के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार हथियार लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है जिससे क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त हो गया है। सूचना मिलते ही थाना पुलगांव पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी करते हुए आरोपी को पकड़ा।
पुलिस ने आरोपी विक्रांत उर्फ विक्की चंद्राकर निवासी ग्राम कुनारी थाना पुलगांव के पास से लोहे का धारदार हथियार बरामद किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


