दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 1 मार्च। बिना किसी कारण के आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर प्रार्थी के साथ मारपीट की। प्रार्थी की शिकायत पर पुलगांव पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115 (2), 296, 3 (5), 351 (3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी युसूफ खान पोटिया कला चौक में रहता है और वह इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। 26 फरवरी की रात को मंगेश पान ठेला पोटिया कला चौक के पास अपने साथी विनय रामटेके, हेमंत चंद्राकर, आदित्य के साथ खड़े होकर बातचीत कर रहा था। तभी रात लगभग 11.15 बजे कुंदरा पारा की ओर से आरोपी संदीप, भक्कू अपने साथियों के साथ आया और जबरन गाली गलौज देने लगा। जब प्रार्थी ने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्के से मारपीट किए। इससे प्रार्थी को चोटें आई। लड़ाई झगड़े में प्रार्थी के गले की चांदी की चैन भी कहीं गिर गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


