दुर्ग

महिला उद्यमियों को मार्केट डेवलपमेंट असिस्टेंस को दिया गया प्रशिक्षण
27-Feb-2026 5:30 PM
महिला उद्यमियों को मार्केट डेवलपमेंट असिस्टेंस को दिया गया प्रशिक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 27 फरवरी।
केंद्र सरकार की आरएएमपी योजना के अन्तर्गत सीएसआईडीसी छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में चॉइस कंसल्टेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने, उन्हें बाजार से जोडऩे, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बाजार विस्तार के अवसर प्रदान करने के उददेश्य से आज नगर पालिक निगम भिलाई में मार्केट डेवलपमेंट असिस्टेंस विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
 इस कार्यशाला का उददेश्य महिला उद्यमियों, स्वयं सहायता समूह  के सदस्यों एवं महिला संचालित एमएसएमईएस बाजार विकास सहायता प्रदान करना है।

मार्केट डेवलपमेंट असिस्टेंस योजना के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता, प्रदर्शनी एवं मेलों में भागीदारी, ब्रांड प्रमोशन और निर्यात के अवसरों की विस्तृत जानकारी दिया गया। महिला उद्यमिता न केवल आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम है, बल्कि यह सामाजिक परिवर्तन एवं स्थानीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मार्केट डेवलपमेंट असिस्टेंस जैसे हस्तक्षेप महिला उद्यमियों को बड़े बाजारों तक पहुंच बनाने में सहायता प्रदान करते है।
 कार्यशाला के दौरान महिला उद्यमियों हेतु उपलब्ध मार्केट डेवलपमेंट असिस्टेंस योजनाएं, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तरीय मेलों/प्रदर्शनी में भागीदारी की प्रक्रिया,सहित मिशन मैनेजर एकता शर्मा उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट