दुर्ग

चीफ मिनिस्टर छत्तीसगढ़ ट्रॉफी महिला-पुरुष टीम शतरंज चैंपियनशिप 16 से रायपुर में
27-Feb-2026 5:29 PM
चीफ मिनिस्टर छत्तीसगढ़ ट्रॉफी महिला-पुरुष टीम शतरंज चैंपियनशिप 16 से रायपुर में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 फरवरी।
छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के तत्वावधान तथा आल इंडिया चेस फेडरेशन के निर्देशन में चीफ मिनिस्टर छत्तीसगढ़ ट्रॉफी 45वीं राष्ट्रीय पुरुष एवं 23वीं राष्ट्रीय महिला शतरंज चैंपियनशिप रायपुर के आयोजन हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के पदाधिकारी एवं आयोजन समिति की अध्यक्ष विधायक  भावना बोहरा के नेतृत्व में  प्रदेश शतरंज संघ के पदाधिकारी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट कर मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ ट्रॉफी के नाम से उक्त प्रतिष्ठित चैंपियनशिप रायपुर में आगामी 16 मार्च से 22 मार्च तक आयोजित करने की जानकारी देते हुए आयोजन के संबंध में विस्तृत चर्चा की। विधायक ने मुख्यमंत्री श्री साय को चैंपियनशिप के मुख्य संरक्षक के दायित्व हेतु आग्रह किया जिसे मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वीकार करते हुए अपनी सहमति प्रदान की।  
   

आयोजन समिति की अध्यक्ष एवं विधायक ने  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से  देश की प्रतिष्ठित 45वीं पुरुष एवं 23वीं महिला टीम शतरंज चैंपियनशिप में सादर आमंत्रित किया।  उन्होंने कहा कि यह गौरव का विषय है कि छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित शतरंज चैंपियनशिप आयोजित हो रही है, जिससे छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को नई पहचान और मंच मिलेगा । राज्य सरकार के नेतृत्व में खेलों को निरंतर प्रोत्साहन मिल रहा है,जिससे युवाओं में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन एवं सहयोग से निश्चित ही यह आयोजन ऐतिहासिक एवं सफल होगा। इस अवसर पर अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के उपाध्यक्ष एवं प्रदेश शतरंज संघ के अध्यक्ष अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंघानिया विशेष रूप से उपस्थित थे। इसके अलावा प्रदेश शतरंज संघ के सह सचिव ईश्वर सिंह राजपूत, कार्यकारिणी सदस्य दीपांकर सेन गुप्ता ,इंटरनेशनल आर्बिटर अनीस अंसारी, सीनियर नेशनल आर्बिटर अनिल शर्मा शामिल थे।


अन्य पोस्ट