दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 25 फरवरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के अनुमोदन पर एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की सहमति से शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग की कार्यकारिणी घोषित की गई जिसमें 6 उपाध्यक्ष, 12 महामंत्री, 12 सचिव एवं 10 कार्यकारिणी सदस्य, एक कोषाध्यक्ष, 4 प्रवक्ता, 2 सह कार्यालय प्रभारी बनाए गए। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने बताया कि कोषाध्यक्ष राजू भाटिया, उपाध्यक्ष कौशल किशोर सिंह, दीपक साहू, अब्दुल गनी, अजय शर्मा, राजकुमार पाली, राजकुमार नारायणी एवं महामंत्री रायसेन ढीकोला, प्रकाश जोशी, सुश्री जमुना साहू, अजय मिश्रा, विजय चंद्राकर, पोषण साहू, दुष्यंत देवांगन, निकिता मिलिंद, संजय बत्रा, मुकेश साहू, गौरव उमरे, राहुल शर्मा, व सचिव राकेश यादव, सुरेंद्र सिंह राजपूत, मनदीप सिंह भाटिया, मुकेश राठी, जगमोहन ढीमर, भूपेंद्र सेन, खुर्शीद अहमद, वेंकट राव शास्त्री, धनंजय साहू, दीपक जैन, अविनाश यादव, सुभाष पाल एवं कार्यकारिणी सदस्य भोजराज यादव, शकुन ढीमर, ज्ञानू बागडे, देव सिन्हा,गिरधर शर्मा, माहेश्वरी ठाकुर, हमीद खोखर, संजय गर्ग, लता जंघेल, उमेश पटेल एवं प्रवक्ता सुशील भारद्वाज, नासिर खोखर, ओमप्रकाश जोशी, नागेंद्र शर्मा व सह कार्यालय प्रभारी बृजेंद्र भारद्वाज, सुमित घोष बनाए गए हैं। शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल में शहर कांग्रेस के नई टीम को बधाई दी है और कहा है कि गठन में सभी वर्ग समाज के लोगों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व की अनुमति से ही युवा व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को टीम में शामिल किया गया है।
बाकलीवाल ने कहा कि नई टीम अगले विधानसभा लोकसभा व नगर निगम चुनाव के लक्ष्य को लेकर पूरी ऊर्जा के साथ काम करेगी। कांग्रेस जनता के हितों का ध्यान रखते हुए हर मुद्दों पर संघर्ष में अपनी प्रभावी भूमिका प्रदर्शन करेगी।


