दुर्ग

ध्यान, श्वास नियंत्रण और शांति सिखाता है क्रियायोग-परमहंस प्रज्ञानानंद महाराज
23-Feb-2026 5:49 PM
ध्यान, श्वास नियंत्रण और शांति सिखाता है क्रियायोग-परमहंस प्रज्ञानानंद महाराज

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 23 फरवरी।
प्रज्ञानालय क्रियायोग आश्रम पद्मनाभपुर दुर्ग द्वारा क्रियायोगियों के लिए आयोजित पांच दिवसीय विशेष साधना शिविर का शुभारंभ शनिवार को चोपड़ा पैलेस आदर्श नगर में क्रियायोग के विश्वगुरु परमहंस प्रज्ञानानंद महाराज व शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
विशेष अतिथि के रूप में पार्षद लीलाधार पाल, संजय अग्रवाल, सविता पोषण साहू व आश्रम की संचालिका धरानंद गिरि मौजूद रहे। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि किसी भी काम को मन व एकाग्रता से करना ही साधना कहलाता है।

क्रियायोग में सभी चक्रों का चक्र शोधन आवश्यक है। गुरुदेव परमहंस प्रज्ञानानंद महाराज ने कहा कि क्रियायोग ध्यान तकनीक, श्वास नियंत्रण और शांति सिखाता है, प्रत्यक्ष और तात्कालिक आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करता है, मन को शुद्ध और विकसित करने में मदद करता है और इच्छा और अहंकार के बंधन को मिटाता है, शरीर को शक्ति और स्फूर्ति प्रदान करता है।
कार्यक्रम में गुरुदेव द्वारा स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को शाल श्रीफल व क्रियायोग की किताब देकर सम्मानित किया गया। पार्षदों का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर आश्रम के अध्यक्ष टीके कुम्भज, सचिव युवराज देशमुख, कोषाध्यक्ष दिलीप देशमुख, कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश वर्मा, गजानन्द गौतम, बीबी कुशवाहा, कामत निर्मल, दयाराम सिन्हा, अजय नारायण, अवधेश विश्वकर्मा, प्रहलाद त्रिवेदी, घनश्याम भरतद्वाज, अविनाश, आशीष, महेश के अलावा बड़ी संख्या में क्रियायोगी मौजूद रहे।
 


अन्य पोस्ट