दुर्ग
संगठन में नई ऊर्जा व उत्साह का संचार करने कवायद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 23 फरवरी। दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) की विस्तारित कार्यकारिणी घोषित कर दी है।
इसमें जमीनी स्तर पर पकड़ रखने वाले पुराने लोगों के अलावा अनेक नए चेहरे को शामिल कर नवीन टीम के साथ संगठन में नई उर्जा व उत्साह का संचार करने प्रयास किया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार एवं संगठन विस्तार के तहत जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष श्री ठाकुर द्वारा विस्तारित जिला कार्यकारिणी की सूची प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित की गई थी। यह सूची राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे से विस्तृत विचार-विमर्श उपरांत तैयार की गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के अनुमोदन उपरांत प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैन्दू द्वारा आज बहुप्रतीक्षित सूची आधिकारिक रूप से जारी कर दी गई।
घोषित कार्यकारिणी में कुल 51 जिला पदाधिकारी एवं 10 जिला कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं। जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक सक्रिय, अनुभवी एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपकर संगठन को और अधिक गतिशील बनाया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी की विचारधारा एवं जनहित के मुद्दों को मजबूती से जनता के बीच रखेंगे। श्री ठाकुर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन में सभी वर्गों, समाजों एवं क्षेत्रों के प्रतिनिधित्व का विशेष ध्यान रखा गया है। आने वाले समय में किसान, युवा, महिला, श्रमिक एवं ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती से आवाज बुलंद करेंगे।
विस्तारित कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष विक्रांत अग्रवाल, उपाध्यक्ष रिवेंद्र यादव, जय प्रकाश चंद्राकर, महेंद्र वर्मा, तरुण बिजौर, प्रमोद राजपूत, रोहित कुर्रे, शमशीर कुरैशी, संतलाल बंजारे, विशाल देशमुख, हीरा वर्मा, निरंजन राजपूत, टिकेश्वरी देशमुख, महामंत्री राजीव गुप्ता, पुरुषोत्तम तिवारी, जयश्री वर्मा, लक्ष्मी साहू, ज्वाला प्रसाद साहू, जवाहर यादव, रूपेश देशमुख, कृष्णा देवांगन, योगिता चंद्राकर, जामवंत गजपाल, प्रदीप चंद्राकर, प्रकाश ठाकुर, भुवन साहू, रज्जाक खान, रवि प्रकाश ताम्रकार, राम सूर्यवंशी, दुर्गा गजबे, पालेश्वर ठाकुर, सचिवगण- राजा राम गहिरवार, दुलेश्वर साहू, पवन पटेल, धर्मेंद्र साहू, नेहरू यादव, ओम नारायण वर्मा, सुमित नारंग, नारायण निषाद, लोचन यादव, घनश्याम गजपाल, रोहित यादव, अभिषेक जांगड़े, सुमन वर्मा, महेंद्र निषाद, मुकुंद पारकर, पिलेश्वर साहू, राजेश मानिकपुरी, बहादुर नेताम, राजेश साहू, हिम्मत लाल धीमर एवं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जागृति साहू, कल्याण साहू, सुरेंद्र गायकोवाड़, संगीता ठाकुर, उत्तरा कोसर, अघनु पाल, श्यामाचरण मनहर, गज्जू साहू, बंटी वैष्णव एवं जनार्दन सेन को शामिल किया गया है।


