दुर्ग

महिला खिलाडिय़ों के लिए बनेगा चेंजिंग रूम
23-Feb-2026 3:36 PM
महिला खिलाडिय़ों के लिए बनेगा चेंजिंग रूम

दुर्ग सांसद ने दिए 5 लाख, किया भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 23 फरवरी। सेक्टर-9 हॉस्पिटल मैदान स्थित फुटबॉल मैदान में महिला खिलाडिय़ों के लिए चेंजिंग रूम निर्माण हेतु सांसद निधि से 5 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। यह राशि दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल के सौजन्य से प्रदान की गई। इसी क्रम में महिला चेंजिंग रूम निर्माण के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष महेश वर्मा, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, नगर निगम भिलाई के पूर्व प्रतिपक्ष नेता संजय दानी, जिला ओलंपिक संघ के सह सचिव पोखऩ साहू तथा पाटन विकासखंड के क्रीड़ा अधिकारी संतोष यादव उपस्थित रहे।

इसके अलावा समिति के सदस्य— अल्प राव, जयंत वर्मा, सुनील गोसाई, शशांक झोलदेव, मुकेश गोसाई, राम मोहन राव, अजीत सिंह, जागेश्वर वैष्णव, बंगारू मोहन, मोहन ताड़ी, फारुख बेग, श्याम मालेकर, संतोष सोनी, अमित हरपाल, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि आशीष कुमार, प्रदेश व्यायाम शिक्षक संघ से यतेश साहू, राघवेंद्र सिंह, निखिल जामभूलकर, यूथ खेल एवं सांस्कृतिक समिति के कोच सुमन दादा, राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी बालिकाएं एवं बालक तथा समिति की फुटबॉल टीम के सदस्य उपस्थित थे।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि चेंजिंग रूम के निर्माण से महिला खिलाडिय़ों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं के दौरान सुविधाएं उपलब्ध होंगी।


अन्य पोस्ट