दुर्ग

गांजा पकड़ाया, 3 वारंटियों को दबोचा
18-Feb-2026 6:14 PM
गांजा पकड़ाया, 3 वारंटियों को दबोचा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 18 फरवरी।
तीन थाना क्षेत्रों में कॉम्बिंग अभियान में संदिग्ध व्यक्तियों,बाहरी तत्वों एवं अवैध कारोबारियों की व्यापक चेकिंग की। इस दौरान 2.10 कि.ग्रा.गांजा एवं 5200 रुपए नगद जब्त किया। वहीं 3 स्थायी/ गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार की गई।

ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने बताया कि मंगलवार को प्रात: 4  बजे से 8 बजे तक दुर्ग पुलिस ने जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण एवं बाहरी/संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के लिए विशेष कॉम्बिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान दुर्ग अनुविभाग के थाना मोहन नगर क्षेत्र उरला, भिलाई नगर अनुविभाग के थाना सुपेला क्षेत्र नेहरू भवन, संजय नगर, कुम्हारपारा, भीमनगर, शिवपारा, लक्ष्मी नगर, फरीद नगर तथा छावनी अनुविभाग के थाना छावनी क्षेत्र कैची मोहल्ला, कसाई मोहल्ला, चन्द्रशेखर आजाद मोहल्ला, सुभाष नगर, सुन्दर नगर एवं प्रगति नगर में एक साथ संचालित किया गया। अभियान के दौरान थाना छावनी क्षेत्र के प्रगति नगर में सूचना मिली कि एस. नीला नेअवैध रूप से गांजा विक्रय किया जाना पाया गया। तलाशी में 02.10 किलोग्राम गांजा एवं बिक्री की रकम 5200 जब्त की। आरोपी के विरुद्ध थाना छावनी में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया। इसी प्रकार थाना सुपेला क्षेत्र में जारी गिरफ्तारी वारंट के तहत आकाश साहू, बबलू साह एवं कमलजीत सिंह को गिरफ्तार कर वारंट तामील कराया गया एवं न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।


अन्य पोस्ट