दुर्ग

मतांतरण करने दबाव का आरोप, गिरफ्तार
18-Feb-2026 4:39 PM
मतांतरण करने दबाव का आरोप, गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’  संवाददाता
दुर्ग, 18 फरवरी।
ईसाई धर्म अपनाने के लिए जबरन दबाव बनाकर धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले आरोपी बेटे को नेवई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में गाली-गलौज, तोडफ़ोड़ एवं जान से मारने की धमकी देने की पुष्टि हुई है।

ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने बताया कि प्रार्थिया सरोज वर्मा (52 वर्ष) निवासी आशीष नगर पश्चिम, रिसाली थाना नेवई ने 16 फरवरी को शिकायत दर्ज करायी कि उसका पुत्र होशांग वर्मा उस पर ईसाई धर्म अपनाने के लिए निरंतर दबाव बना रहा है। विरोध करने पर गाली-गलौज, घर में तोडफ़ोड़ तथा जान से मारने की धमकी देता है। साथ ही घर में रखी धार्मिक मूर्तियों को हटाकर फेंक दिया गया एवं पूजा-पाठ में बाधा उत्पन्न की गई।

शिकायत के बाद मामले में धारा 298, 299 तथा छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 1968 की धारा 3, 4 के अंतर्गत अपराध पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी होशांग वर्मा निवासी आशीष नगर पश्चिम, रिसाली को गिरफ्तार किया है।


अन्य पोस्ट